1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024 : सपा की सातवीं सूची जारी, मुरादाबाद से एसटी हसन का एलान, बिजनौर में बदला प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024 : सपा की सातवीं सूची जारी, मुरादाबाद से एसटी हसन का एलान, बिजनौर में बदला प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस बाद दो उम्मीदवारों का एलान किया है।

By santosh singh 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस बाद दो उम्मीदवारों का एलान किया है। मुरादाबाद से एसटी हसन और बिजनौर से दीपक सैनी को टिकट दिया है। हालांकि बिजनौर लोकसभा सीट पर पार्टी ने पहले पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी को टिकट दिया था। यहां से उनका टिकट काटकर दीपक सैनी पर भरोसा जताया है। इस तरह सपा अब तक 50 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

बिजनौर में बदला प्रत्याशी

बिजनौर लोकसभा सीट पर सपा ने अपने टिकट में बदलाव कर लिया है। यशवीर सिंह धोबी का टिकट काटकर नूरपुर सपा विधायक रामअवतार सैनी के पुत्र दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले कई दिनों से इस सीट पर बदलाव की चर्चाएं चल रही थी। अब मुख्य बड़ी पार्टी से देखें तो रालोद से चंदन चौहान, बसपा से चौधरी विजेंद्र सिंह और सपा से दीपक सैनी चुनावी रण में शामिल हो चुके हैं।

मुरादाबाद की टिकट के लिए हुई फाइट

पढ़ें :- DRDO Pralay missile : डीआरडीओ ने किया प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण , दुश्मन के लिए बनेगी चुनौती

मुरादाबाद लोकसभा से सपा का टिकट हासिल करने के लिए कांठ के विधायक कमाल अख्तर, देहात विधायक नासिर कुरैशी सहित अन्य लोगों ने काफी जोर आजमाइश की थी। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राय मशविरा करने सीतापुर जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने गए। पार्टी के लोगों का कहना था कि आजम खां से मिलने के बाद रामपुर और मुरादाबाद का टिकट पक्का हो जाएगा। ऐसा ही हुआ। सांसद डॉ. एसटी हसन लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय गए तो अखिलेश यादव ने कहा कि उनका टिकट पक्का हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...