1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सेंगोल पर सपा नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय, उनके मन में देश की संस्कृति के प्रति सम्मान नहीं : सीएम योगी

सेंगोल पर सपा नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय, उनके मन में देश की संस्कृति के प्रति सम्मान नहीं : सीएम योगी

सेंगोल (Sengol) पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं की टिप्पणी पर सीएम योगी (CM Yogi) ने करारा प्रहार किया है। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सीएम योगी (CM Yogi ने लिखा कि यह सपा नेताओं की अज्ञानता को दर्शाता है। सीएम योगी (CM Yogi ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है। सेंगोल (Sengol) पर उनके शीर्ष नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। सेंगोल (Sengol) पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं की टिप्पणी पर सीएम योगी (CM Yogi) ने करारा प्रहार किया है। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सीएम योगी (CM Yogi)  ने लिखा कि यह सपा नेताओं की अज्ञानता को दर्शाता है। सीएम योगी (CM Yogi ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है। सेंगोल (Sengol) पर उनके शीर्ष नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय हैं। यह उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। यह विशेष रूप से तमिल संस्कृति के प्रति इंडी गठबंधन की नफरत को भी दर्शाता है।

पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

सीएम योगी (CM Yogi)  ने लिखा कि सेंगोल भारत का गौरव है। यह सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इसे संसद में सर्वोच्च सम्मान दिया। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने विगत दिनों प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखकर सेंगोल पर टिप्पणी की थी।

आरके चौधरी ने क्या कहा था? 

सपा के सांसद आरके चौधरी (SP MP RK Chaudhary) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) को पत्र लिखकर संसद भवन में स्थापित सेंगोल को हटाने की मांग की है और इस जगह पर संविधान की प्रति रखने का अनुरोध किया है। आरके चौधरी (RK Chaudhary)ने यह भी कहा है कि सेंगोल राजा-महाराजाओं का प्रतीक है, जिसे संसद भवन के उद्घाटन के साथ ही लोक सभा अध्यक्ष के आसन के समीप स्थापित किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...