1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा की नौतनवा विधानसभा में बैठक,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती और जनसंपर्क बढ़ाने का निर्णय

सपा की नौतनवा विधानसभा में बैठक,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती और जनसंपर्क बढ़ाने का निर्णय

सपा की नौतनवा विधानसभा में बैठक,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती और जनसंपर्क बढ़ाने का निर्णय

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी की 316-विधानसभा नौतनवा की समीक्षा बैठक रविवार को सेमरतर चौराहा स्थित एक मैरेज हाल में हुई। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई।

पढ़ें :- श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंची पुलिस, मुंह छुपाती रही आरोपी मॉडल

समाजवादी पार्टी के प्रभारी एवं प्रवेक्षक बेचू लाल चौधरी मुख्य अतिथि थे। महराजगंज जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। राजू दुबे, बैजू यादव, विक्रम यादव, अमित यादव, प्रवीण गौतम, यदुनंदन पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे। जनार्दन भारती, सतीश यादव, राम आशीष यादव, भीकू यादव और रघुवर यादव भी बैठक में शामिल हुए।

आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। जनसंपर्क अभियानों को तेज करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जनता तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम पार्टी की एकता और मजबूती के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...