1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा में सपा 37 और इंडिया गठबंधन 43 सीटें जीती, दोनों को साथ रखने पर 3743 की संख्या आती है, जो है शुभ संकेत: अखिलेश यादव

लोकसभा में सपा 37 और इंडिया गठबंधन 43 सीटें जीती, दोनों को साथ रखने पर 3743 की संख्या आती है, जो है शुभ संकेत: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. बी.पी. मंडल की जयंती पर उन्हें यादव करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि, बी.पी. मंडल जी ने कुल 3743 जातियों की बात की थी। लोकसभा चुनाव में सपा 37 और इंडिया गठबंधन 43 सीटें जीतीं थीं। अगर इन संख्या को मिला दें तो ये 3743 हो जाती है, जिसको उन्होंने शुभ संकेत बताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. बी.पी. मंडल की जयंती पर उन्हें यादव करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि, बी.पी. मंडल जी ने कुल 3743 जातियों की बात की थी। लोकसभा चुनाव में सपा 37 और इंडिया गठबंधन 43 सीटें जीतीं थीं। अगर इन संख्या को मिला दें तो ये 3743 हो जाती है, जिसको उन्होंने शुभ संकेत बताया है।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सामाजिक न्याय को ज़मीन पर उतारनेवाले स्व. बी. पी. मंडल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। स्व. बी.पी. मंडल जी ने कुल 3743 जातियों की बात की थी। यदि इस संख्या को ध्यान से देखा जाए तो ये एक ऐतिहासिक इत्तफ़ाक़ है कि इस वर्ष के लोकसभा चुनाव में 37 सीट समाजवादी पार्टी जीती है और कुल 43 सीट इंडिया गठबंधन। दोनों को साथ रखने पर जो संख्या आती है वो है: 3743…

उन्होंने आगे लिखा कि, ये सामाजिक न्याय के लिए किये जा रहे हमारे अनवरत प्रयास की ओर एक शुभ संकेत भी है और इतिहास का अति विशिष्ट संदेश भी। PDA आंदोलन के एक अति महत्वपूर्ण प्रकाश स्तंभ के रूप में स्व. बी.पी. मंडल जी से हम सब सदैव मार्गदर्शन प्राप्त करते रहेंगे।

 

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...