1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मुस्तफाबाद हादसे पर बोले विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, ‘मैंने पहले ही कहा था कि यह बिल्डिंग हादसे का कारण बन सकती है…”

मुस्तफाबाद हादसे पर बोले विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, ‘मैंने पहले ही कहा था कि यह बिल्डिंग हादसे का कारण बन सकती है…”

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गयी। यह हादसा शक्ति विहार में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को हुआ। फायर डिपार्टमेंट को रात 2:50 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। वहीं, हादसे के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष और मुस्तफाबाद विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी हालात और बचाव कार्य का जायजा लेने मुस्तफाबाद पहुंचे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मुस्तफाबाद विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मीडिया से कहा, “तीन महीने पहले जब मैं चुनाव जीता था, तब मैं इसी इलाके में था। मैंने उस समय कहा था कि यह बिल्डिंग हादसे का कारण बन सकती है। मैंने दिल्ली के एलजी और एमसीडी कमिश्नर से कहा है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।” उन्होंने कहा, “पूरा मुस्तफाबाद ऐसी इमारतों से भरा पड़ा है, जो नुकसान पहुंचा सकती हैं। इमारतें अवैध रूप से बनाई गई हैं। बिजली कंपनियां गरीबों को बिजली कनेक्शन नहीं दे रही हैं, लेकिन घरों के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए हैं। एमसीडी और ऐसे विभाग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, और इस घटना ने उनकी पोल खोल दी है।”

अभी भी मलबे में 12 लोगों के फंसे होने की आशंका

हादसे पर डीआईजी एनडीआरएफ मोहसेन शाहेदी ने कहा, “स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 12 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हमारी एनडीआरएफ टीम और अन्य एजेंसियां ​​बचाव कार्य में लगी हुई हैं। यह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है और हमें भारी मशीनरी की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हमें उम्मीद है कि हम लोगों की जान बचा पाएंगे।”

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...