1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दीदी के गुंडों से कहकर जाता हूं 29 तारीख को घर से बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख को हम आपको सीधा करेंगे: अमित शाह

दीदी के गुंडों से कहकर जाता हूं 29 तारीख को घर से बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख को हम आपको सीधा करेंगे: अमित शाह

मैं आज सुबह कलकत्ता के व्यापारियों से मिला, वो कह रहे थे, ममता के गुंडों से डर लग रहा है। मैं आज हावड़ा में दीदी के गुंडों से कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर से बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख को हम आपको सीधा करेंगे। अब बंगाल के मतदाताओं को कोई नहीं डरा सकता। दीदी, 5 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है, अपने गुंडों को ये कहना, अपने आपे में रहें, वरना 5 तारीख को हम हिसाब करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हवाड़ा और सप्तग्राम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने घुसपैठिए के मुद्दे पर टीएमसी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ये घुसपैठिए बंगाल के युवाओं की नौकरी खा रहे हैं, गरीबों का राशन खा रहे हैं और देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। आप 5 तारीख को भाजपा सरकार बना दो, 6 तारीख से घुसपैठियों का पलायन शुरू हो जाएगा।

पढ़ें :- अपराधियों से आगे निकलना है तो पुलिस को तकनीक से लैस करना होगा: अमित शाह

उन्होंने कहा, मैं आज सुबह कलकत्ता के व्यापारियों से मिला, वो कह रहे थे, ममता के गुंडों से डर लग रहा है। मैं आज हावड़ा में दीदी के गुंडों से कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर से बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख को हम आपको सीधा करेंगे। अब बंगाल के मतदाताओं को कोई नहीं डरा सकता। दीदी, 5 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है, अपने गुंडों को ये कहना, अपने आपे में रहें, वरना 5 तारीख को हम हिसाब करेंगे।

गृहमंत्री ने कहा, जहां जहां भाजपा का शासन आया है, हमने माताओं की सुरक्षा की चिंता की है। भाजपा की सरकार बना दो, हर दीदी के अकाउंट में हर महीने 3,000 रुपये हम जमा कराएंगे। बेरोजगार युवाओं के बैंक अकाउंट में भी 3,000 रुपये जमा करने का काम भाजपा करेगी। हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी पारदर्शिता के साथ घर पर बैठकर अपॉइंटमेंट लेटर मिले, ऐसा काम भाजपा करेगी। साथ ही ऐलान किया कि, आप यहां भाजपा सरकार बना दो, UCC लाकर चार शादी हम समाप्त कर देंगे। हर गर्भवती महिला को भाजपा सरकार 21,000 रुपये देगी और महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करेगी।

उन्होंने आगे कहा, बंगाल में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है, हम भाजपा सरकार बनने के बाद 4 बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाएंगे। जो उद्योग ममता के सिंडिकेट के कारण बाहर गए हैं, उन्हें फिर से बंगाल में शुरू करवाएंगे।

पढ़ें :- कानूनी शिकंजे में सुवेंदु अधिकारी की जीत, ममता बनर्जी ने खट खटाया कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...