1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. चेतेश्वर पुजारा बोले- अभिषेक जैसे खिलाड़ी शतक को आसान बना देते हैं

चेतेश्वर पुजारा बोले- अभिषेक जैसे खिलाड़ी शतक को आसान बना देते हैं

आईपीएल में एक बार फिर बल्लेबाजी का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने पूरे मुकाबले का रुख ही बदल दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दमदार पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया। 10 छक्के और 10 चौके की मदद से उन्होंने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाए, उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत टीम ने 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया....

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 2026 Updates:  आईपीएल में एक बार फिर बल्लेबाजी का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने पूरे मुकाबले का रुख ही बदल दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दमदार पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया। 10 छक्के और 10 चौके की मदद से उन्होंने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाए, उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत टीम ने 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और मुकाबला 47 रन से अपने नाम कर लिया। मैदान पर उतरते ही अभिषेक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ शॉट्स खेले और गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ नियंत्रण भी साफ दिखा, जो बड़े खिलाड़ियों की पहचान होती है।

पढ़ें :- टीम इंडिया में अब कप्तान और उपकप्तान की जगह फिक्स नहीं! नए दौर की शुरुआत

दिग्गजों ने की जमकर तारीफ

भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस पारी को खास बताते हुए कहा कि अभिषेक जैसे खिलाड़ी शतक को आसान बना देते हैं। उनके मुताबिक, टीम की जीत में उनका योगदान बेहद अहम होता है और उनकी प्रतिभा अलग स्तर की है। वहीं, पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मैच के एक अहम पल की ओर इशारा किया। उनका मानना है कि जब अभिषेक 50 रन पर थे, तब उन्हें मिला मौका ही मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

एक मौका और बदल गया पूरा खेल

मैच के दौरान एक अहम क्षण ऐसा आया जब विकेट के पीछे KL Rahul के हाथों एक मौका छूट गया। अगर उस समय अभिषेक आउट हो जाते, तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था। लेकिन इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पारी को बड़ी ऊंचाई तक पहुंचाया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने गेंदबाजों को सावधान रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ऐसे मैचों में ‘लाइन और लेंथ’ पर सख्ती से काम करना जरूरी है, वरना बल्लेबाज आसानी से हावी हो सकते हैं। इस मुकाबले ने एक बार फिर दिखा दिया कि टी20 क्रिकेट में एक शानदार पारी कैसे पूरे मैच का चेहरा बदल सकती है।

पढ़ें :- झटका! अफगानिस्तान सीरीज से विराट कोहली आउट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...