1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-जब बीमारी रूट में है तो फ्रूट के इलाज से कोई नहीं मानने वाला,‘नो फास्ट ट्रैक, बीजेपी गो बैक’

पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-जब बीमारी रूट में है तो फ्रूट के इलाज से कोई नहीं मानने वाला,‘नो फास्ट ट्रैक, बीजेपी गो बैक’

देश भर में कई जगहों पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके पेपर लीक के बाद अपनी सरकार के उठाए गए क़दमों का ज़िक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से सख़्ती से निपटने के लिए उनकी सरकार फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast-track court) बनाने की तैयारी कर रही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश भर में कई जगहों पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके पेपर लीक के बाद अपनी सरकार के उठाए गए क़दमों का ज़िक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से सख़्ती से निपटने के लिए उनकी सरकार फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast-track court) बनाने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

उन्होंने कहा कि मैंने संबंधित विभागों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) बनाने का मसौदा तैयार करने को कहा, जिसे उन्होंने पूरी मेहनत करके तैयार किया और हमें दे भी दिया। पीएम मोदी ने एक्शन की बात करते हुए कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) और कठोर सजा के प्रावधान के साथ का इस मसौदे पर 24 जुलाई को कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा।

पीएम मोदी (PM Modi) के इस फैसले वादे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि जब बीमारी जड़ ROOT में है तो फल FRUIT के इलाज से कोई नहीं माननेवाला। उन्होंने कहा कि देश में हर समस्या की एक ही जड़ है, जो गई अड़ है : नाम तो सुना होगा बीजेपी ‘BJP’। ‘नो फास्ट ट्रैक, बीजेपी गो बैक’ NO FAST TRACK; BJP GO BACK।

 

 

पढ़ें :- दशहरा-दीपावली पर गांव से लेकर महानगर तक रोशन रहेंगे घर और बाजार, यूपीपीसीएल ने तेज की तैयारियां

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...