1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लेह जा रहे SpiceJet विमान में आई खराबी, दिल्ली लौटी फ्लाइट, सवार थे 135 यात्री

लेह जा रहे SpiceJet विमान में आई खराबी, दिल्ली लौटी फ्लाइट, सवार थे 135 यात्री

लेह (Leh) जा रहे स्पाइसजेट विमान (SpiceJet Plane) में रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। पीटीआई-भाषा ने बताया कि फ्लाइट एसजी123 ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी और लगभग 11 बजे वापस लौटकर सुरक्षित रूप से उतर गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लेह (Leh) जा रहे स्पाइसजेट विमान (SpiceJet Plane) में रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। पीटीआई-भाषा ने बताया कि फ्लाइट एसजी123 ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी और लगभग 11 बजे वापस लौटकर सुरक्षित रूप से उतर गई। करीब 135 लोगों को लेकर विमान ने उड़ान भरी थी।

पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका

सूत्रों ने बताया कि इंजन में कंपन के कारण विमान वापस लौट आया। इस मामले में स्पाइसजेट (SpiceJet ) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फ्लाइट रडार24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737-7 विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद दिल्ली लौट आया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...