HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lanka News: श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने घेरा राष्ट्रपति आवास, घर छोड़कर भागे गोटबाया राजपक्षे

Sri Lanka News: श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने घेरा राष्ट्रपति आवास, घर छोड़कर भागे गोटबाया राजपक्षे

श्रीलंका में आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। डीजल, पेट्रोल के साथ खाने-पीने के सामान की दिक्कते वहां पर बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर वहां पर प्रदर्शन जारी है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने ​श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उनके आवास में दाखिल हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sri Lanka News: श्रीलंका में आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। डीजल, पेट्रोल के साथ खाने-पीने के सामान की दिक्कते वहां पर बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर वहां पर प्रदर्शन जारी है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने ​श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उनके आवास में दाखिल हो गए हैं।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

इसके कारण राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर चले गए हैं। वहीं, इसको देखते हुए हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों को भागाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

दरअसल, श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था। यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...