उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में रविवार रात नौचंदी एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। जिससे कोच में मौजूद एक रिटायर्ड विजिलेंस ऑफिसर घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेन प्रयागराज से सहारनपुर जा रही थी और यात्रियों से भरी हुई थी।

घटना के बाद बुलंदशहर पुलिस पत्थरबाजों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आस पास के लोगो से भी पूछताछ की जा रही है। ट्रैक पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
घायल रिटायर्ड विजिलेंस ऑफिसर मृदुल कुमार रविवार रात नौचंदी एक्सप्रेस से अपने गंतव्य को जा रहे थे। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी जिससे वो घायल होने के बाद बेहोश हो गए। ट्रेन के देर रात हापुड़ में रुकने पर उन्हें उतारा गया।फिर उनका रेलवे के चिकित्सकों की टीम बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। इस घटना के बाद बुलंदशहर पुलिस असामाजिक तत्वों की तलाश में जुट गई है।