1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Subhash Bhowmick death : पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का हुआ निधन, फुटबॉल जगत में शोक की लहर

Subhash Bhowmick death : पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का हुआ निधन, फुटबॉल जगत में शोक की लहर

भारतीय फुटबॉल जगत में 'जोस मोरिन्हो' के नाम से मशहूर भारत के पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।दिग्गज फुटबॉलर के निधन की खबर सुनते है फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Subhash Bhowmick death : भारतीय फुटबॉल जगत में ‘जोस मोरिन्हो’ के नाम से मशहूर भारत के पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।दिग्गज फुटबॉलर के निधन की खबर सुनते है फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मशहूर कोच सुभाष भौमिक का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को कोलकाता शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से गुर्दे के रोग और मधुमेह से पीड़ित थे और उन्होंने सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। ‘वह पिछले लगभग साढ़े तीन महीने से नियमित रूप से डायलिसिस से गुजर रहे थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताई है।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

पूर्व भारतीय मिडफील्डर भौमिक 1970 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। मिडफील्डर भौमिक पहले मोहन बागान के साथ कोच के रूप में जुड़े और फिर ईस्ट बंगाल के सबसे सफल कोच बने।उन्होंने 1971 में मर्डेका कप में फिलीपींस के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...