1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sunil Shetty ने की हरियाली बचाने के लिए बड़ी पहल, बीएसएफ जवानों के साथ किया वृक्षारोपण

Sunil Shetty ने की हरियाली बचाने के लिए बड़ी पहल, बीएसएफ जवानों के साथ किया वृक्षारोपण

इंदौर में पीएम मोदी के संकल्प पर चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान में प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। उन्होंने रेवती रेंज में पहुंचकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, महापौर परिषद के सदस्य राजेन्द्र राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

पढ़ें :- Dhurandhar 2 Release Live : धुरंधर के डायरेक्टर फैंस से की गुजारिश, 'मत शेयर करना स्पॉइलर', मिलेगा तगड़ा सरप्राइज

इस मौके पर सुनील शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प पर शुरू हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान को अद्भुत बताया। उन्होंने इंदौर में इस अभियान के तहत 51 लाख पौधें रोपे जाने के अभियान की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि इंदौर पूरे देश में क्लिन सिटी के रूप में जाना जा रहा है। यह शहर अब ग्रीन सिटी के रूप में भी अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। मंत्री विजयवर्गीय ने सुनील शेट्टी को अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीएसएफ जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन और भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 51 लाख वृक्षारोपण के महाअभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ साधु-संतों के सानिध्य में पितृ पर्वत पर आयोजित कार्यक्रम में संतजनों ओर गणमान्य नागरिकों ने 11 हजार पौधों को रोपकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

पढ़ें :- 'धुरंधर 2' को मिला A सर्टिफिकेट : 3 घंटे 49 मिनट का होगा रनटाईम, कई सीन में चली सेंसर बोर्ड की कैंची

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, 51 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य शुरुआत में काफी बड़ा लग रहा था, लेकिन इंदौरवासियों के उत्साह और उनकी सक्रियता ने इसको छोटा कर दिया है। 51 लाख वृक्षारोपण के लिए अभी तक लगभग 48 लाख गड्ढे किए जा चुके हैं। 70 मशीनों की मदद से डेढ़ लाख गड्ढे रोजाना खोदे जा रहे हैं। शहर में 19 लाख वृक्ष लगाए जाएंगे। इसमें से 5 लाख वृक्ष शहर के बगीचों में लगाए जाएंगे। आईडीए शहर में 3 लाख पेड़ लगाएगा। वन विभाग के द्वारा 20 लाख पेड़ लगाए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...