भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने 27 साल बाद NASA से रिटायर हो गईं। सुनीता ने NASA के साथ एक एस्ट्रोनॉट के तौर पर अपने शानदार करियर में विलियम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं।
Sunita Williams : भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने 27 साल बाद NASA से रिटायर हो गईं। सुनीता ने NASA के साथ एक एस्ट्रोनॉट के तौर पर अपने शानदार करियर में विलियम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं। यह किसी भी नासा अंतरिक्ष यात्री द्वारा बिताया गया दूसरा सबसे बड़ा समय है। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट ने NASA में 1998 में कदम रखा था और उन्होंने अपनी तीन उड़ानों में अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए हैं। वह एक अमेरिकी द्वारा सबसे लंबी सिंगल स्पेसफ्लाइट की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं, जो NASA के एस्ट्रोनॉट बुच विलमोर के साथ बराबरी पर हैं, दोनों ने NASA के बोइंग स्टारलाइनर और SpaceX क्रू-9 मिशन के दौरान 286 दिन बिताए। सुनीता जब रिटायर हुईं, तो दुनिया भर के फैंस ने उनपर प्यार लुटा रहे हैं, सम्मान दे रहे हैं।
सुनीता विलियम्स के पिता एक न्यूरोएनाटोमिस्ट थे, जिनका जन्म गुजरात के मेहसाणा जिले के झूलासन में हुआ था, लेकिन बाद में वे अमेरिका चले गए और बोनी पंड्या से शादी की, जो स्लोवेनियाई थीं।
ओहियो के यूक्लिड (Euclid, Ohio) में 19 सितंबर, 1965 को जन्मी सुनीता विलियम्स, मैसाचुसेट्स के नीधम में पली-बढ़ीं। विलियम्स और उनके पति, माइकल अपने कुत्तों के साथ घूमना, वर्कआउट करना, घरों, कारों, हवाई जहाजों पर काम करना, हाइकिंग और कैंपिंग करना पसंद करते हैं।
उन्होंने 1987 में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी से फिजिकल साइंस में बैचलर डिग्री हासिल की और फिर 1995 में फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास्टर डिग्री प्राप्त की।
विलियम्स ने अपने करियर की शुरुआत यूनाइटेड स्टेट्स नेवी में एक हेलीकॉप्टर पायलट के तौर पर की, उन्होंने 30 से ज्यादा अलग-अलग तरह के एयरक्राफ्ट में 3,000 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी और कई विदेशी मिशन पूरे किए।