1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आरोपों की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी

जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आरोपों की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी

जंतर-मंतर में सीजेपी के छात्र आंदोलन में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और दूसरे सुरक्षा बलों के कथित जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी (HPEC) गठित की है...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली।  जंतर-मंतर में सीजेपी के छात्र आंदोलन में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और दूसरे सुरक्षा बलों के कथित जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी (HPEC) गठित की है। कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी

कमेटी में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रवि शंकर झा, दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस शालिंदर कौर, CBI के पूर्व डायरेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के रिटायर्ड DGP डॉ. एल.आर. बिश्नोई को शामिल किया गया है।

इन मामलों की होगी पड़ताल

कमेटी पुलिस कार्रवाई के दौरान पैलेट गन, लाठीचार्ज, इलेक्ट्रिक बैटन और आंसू गैस के कथित अत्यधिक इस्तेमाल की जांच करेगी। इसके अलावा महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित हिंसा, पुलिस की निगरानी, भीड़ को नियंत्रित करने के तरीकों और घायलों को समय पर इलाज व मुआवजा मिलने जैसे पहलुओं को भी देखा जाएगा।

वहीं अधिकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों पर हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लगाए गए आरोपों की भी कमेटी जांच करेगी। इसका मकसद पूरे मामले के सभी पक्षों की पड़ताल कर तथ्यों को सामने लाना है।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...