1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के ट्रस्टी स्वामी परमानंद सीने में तेज दर्द के बाद आईसीयू में भर्ती

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के ट्रस्टी स्वामी परमानंद सीने में तेज दर्द के बाद आईसीयू में भर्ती

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के ट्रस्टी (Trustee of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Ayodhya) स्वामी परमानंद (Swami Parmanand) की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द होने पर एंबुलेंस से केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

 

पढ़ें :- होली से पहले योगी सरकार ने गैस सिलिंडर रीफिल सब्सिडी का दिया तोहफा, सीएम बोले-होली है समता का पर्व

महाकुंभ नगर। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के ट्रस्टी (Trustee of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Ayodhya) स्वामी परमानंद (Swami Parmanand) की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द होने पर एंबुलेंस से केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। आईसीयू में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर करके स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (Swarooprani Nehru Hospital) भेज दिया गया। डाक्टरों की निगरानी में स्वामी परमानंद की हालत स्थिर बताई गई है। प्राथमिक परीक्षण में मामूली हृदयाघात (Minor Heart Attack) की रिपोर्ट आई है।

स्वामी परमानंद 77 वर्ष के हैं, महाकुंभ मेला क्षेत्र में माघी पूर्णिमा पर उन्होंने संगम स्नान किया। इसके कुछ देर बाद सीने में दर्द होने लगा। शिष्यों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी तो एंबुलेंस भेजी गई। स्वामी परमानंद को केंद्रीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया और डा. वैशाली सिंह के निर्देशन में डाक्टरों ने इलाज शुरू किया।

हृदयाघात की जानकारी होने पर बेहतर इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा। एसआरएन में वरिष्ठ फिजीशियन डा. मनोज माथुर और हृदय रोग विशेषज्ञ डा. मोहम्मद शाहिद ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें कार्डियोलाजी के आईसीयू में भर्ती किया गया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के मीडिया प्रवक्ता डा. संतोष सिंह ने बताया कि स्वामी परमानंद की हालत में सुधार हुआ है। उन्हें पहले से हृदय की बीमारी के चलते कुछ समस्या हुई थी।

पढ़ें :- कानपुर में हुए चर्चित लैंबॉर्गिनी कार हादसे में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कहा नहीं बिक सकती है कार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...