1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Taiwan Earthquake : ताइवान में 7.7 तीव्रता से कांपी धरती, ताश के पत्तों की तरह ढही इमारतें और पुल, देखें फोटो व VIDEO

Taiwan Earthquake : ताइवान में 7.7 तीव्रता से कांपी धरती, ताश के पत्तों की तरह ढही इमारतें और पुल, देखें फोटो व VIDEO

Taiwan Earthquake : ताइवान में बुधवार सुबह तीव्रता 7.7 से भूंकप आया है। यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS ) ने दी है। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Taiwan Earthquake : ताइवान में बुधवार सुबह तीव्रता 7.7 से भूंकप आया है। यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS ) ने दी है। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

भूस्खलन की तस्वीर सामने आई

एक और तस्वीर सामने आ रही है। इस बार ताइवान के पूर्वी तट से दूर जिउलिन से भूस्खलन की फोटो सामने आई है।
ताइवान में आए भूकंप के बाद तबाही की तस्वीरें।
चार की मौत और 50 से ज्यादा घायल
ताइवान में आए भूकंप में अब कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि हुआलीन काउंटी में चार लोगों की मौत हो गई। ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बुधवार को बताया कि द्वीप के पूर्वी तट पर 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक चार व्यक्ति की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं।

भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी

इंडिया ताइपे एसोसिएशन ने भूकंप को देखते हुए ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की है। मोबाइल नंबर 0905247906 और ईमेल ad.ita@mea.gov.in जारी किया गया है।
बचावकर्मी फंसे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त इमारत से बचाए जाने के बाद एक व्यक्ति की सहायता करते बचाव कर्मचारी।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...