1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम विजय का 234 विधायकों को बड़ा तोहफा: नई कार, 75 हजार मेंटेनेंस, 25 हजार अतिरिक्त मदद, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा..

सीएम विजय का 234 विधायकों को बड़ा तोहफा: नई कार, 75 हजार मेंटेनेंस, 25 हजार अतिरिक्त मदद, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा..

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सभी 234 विधायकों के लिए एक बड़े राहत पैकेज का एलान किया है। इस घोषणा के तहत राज्य के प्रत्येक विधायक को एक सरकारी कार, मासिक फ्यूल व मेंटेनेंस भत्ता और बढ़ा हुआ हेल्थ कवर दिया जाएगा...

By Harsh 
Updated Date

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सभी 234 विधायकों के लिए एक बड़े राहत पैकेज का एलान किया है। इस घोषणा के तहत राज्य के प्रत्येक विधायक को एक सरकारी कार, मासिक फ्यूल व मेंटेनेंस भत्ता और बढ़ा हुआ हेल्थ कवर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले का सत्ता पक्ष के साथ कई अन्य विधायकों ने भी खुलकर स्वागत किया है।

पढ़ें :- Seating Controversy: लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से फिर दूर रहे राहुल-खरगे, सीटिंग विवाद बनी वजह?

विधायकों को मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए एक-एक सरकारी गाड़ी दी जाएगी। गाड़ियों के ड्राइवर, फ्यूल और मेंटेनेंस खर्च के लिए सरकार हर महीने 75,000 रुपये का विशेष भत्ता प्रदान करेगी।

सरकारी कामकाज को संभालने के लिए सेक्रेटरी रखने हेतु 25,000 रुपये की अतिरिक्त सरकारी मदद मिलेगी। चुने हुए प्रतिनिधियों का स्वास्थ्य बीमा कवर 5 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधा 25 लाख रुपये कर दिया गया है।

विधानसभा में फैसले का बचाव

पढ़ें :- मोदी-शाह के साथ चाय पार्टी में पहुंचीं सिर्फ डीएमके सांसद, बाकी पूरे विपक्ष ने किया बहिष्कार, बढ़ी सियासी चर्चाएं

सीएम विजय ने विधानसभा में इस खर्च को जायज ठहराते हुए कहा, विधायकों को जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए लगातार अपने क्षेत्रों का दौरा करना पड़ता है। कई विधायक आम पृष्ठभूमि से हैं और पहली बार चुनकर आए हैं। यह निर्णय पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

यह फैसला VCK विधायक जोथिमणि द्वारा लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की मांग के बाद लिया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री राज मोहन और कांग्रेस विधायक थरगई कथबर्ट ने भी इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे ड्राइवरों और सेक्रेटरी के लिए नए रोजगार भी पैदा होंगे।

DMK ने उठाया सवाल

दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल DMK ने विजय सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। DMK के प्रवक्ता ए सर्वनन ने इसे फिजूलखर्ची बताते हुए कहा कि सभी 234 विधायकों के लिए नई कारें खरीदने और भारी भत्ते देने से राज्य के खजाने पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा।

पढ़ें :- तृषा पर कथित टिप्पणी मामले में गिरफ्तार हुए उदयनिधि स्टालिन को, हाईकोर्ट से मिली रिहाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...