1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया के प्लेयर्स का जैसा परफॉर्मेंस वैसा मिलेगा पैसा! BCCI सैलरी कटाने की तैयारी में

टीम इंडिया के प्लेयर्स का जैसा परफॉर्मेंस वैसा मिलेगा पैसा! BCCI सैलरी कटाने की तैयारी में

BCCI Performance-Based Variable Pay Structure: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद टीम इंडिया में बवाल मचा हुआ। जिसके बाद बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई प्रदर्शन आधारित सैलरी सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जिससे खिलाड़ियों की जवाबदेही तय हो सकेगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

BCCI Performance-Based Variable Pay Structure: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद टीम इंडिया में बवाल मचा हुआ। जिसके बाद बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई प्रदर्शन आधारित सैलरी सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जिससे खिलाड़ियों की जवाबदेही तय हो सकेगी।

पढ़ें :- यूपी के सरकारी स्कूलों में नवंबर से बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा हलवा या उपमा

दरअसल, पिछले दिनों मुंबई में हुई समीक्षा बैठक में कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर मौजूद थे। समीक्षा बैठक में एक सुझाव यह दिया गया कि खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन आधारित सैलरी सिस्टम शुरू किया जाए। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टेस्ट टीम की हालिया पराजय की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में एक सुझाव यह दिया गया कि खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन आधारित सैलरी सिस्टम शुरू किया जाए।

इस सिस्टम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि प्लेयर्स अधिक “जवाबदेह” हों और जरूरत पड़ने पर उनके प्रदर्शन के आधार पर सैलरी में कटौती की जाए। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “यह सुझाव दिया गया कि खिलाड़ियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और अगर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं पाया जाता है तो उन्हें वेतन में कटौती का सामना करना चाहिए।” इस सिस्टम के अनुसार, अगर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो इसका असर प्लेयर्स की कमाई पर पड़ेगा।

इस बैठक के अन्य मुद्दों में कुछ खिलाड़ियों द्वारा टेस्ट क्रिकेट को कम महत्व देना और इसके लिए “इच्छा की कमी” शामिल थी, जो कि व्हाइट बॉल फॉर्मेट को प्राथमिकता देते हैं। टीम मैनेजमेंट को लगता है कि बोर्ड को इस मुद्दे को संबोधित करने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अगली पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट और भारत के टेस्ट कैप के महत्व को समझे।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...