Tecno Spark 50 5G Launched in India : टेक्नो ने आज Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो 6500mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6400 SoC जैसे फीचर्स से लैस है। नया फोन तीन कलर और तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की आधिकारिक बिक्री 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon, Flipkart और आस-पास के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
Tecno Spark 50 5G Launched in India : टेक्नो ने आज Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो 6500mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6400 SoC जैसे फीचर्स से लैस है। नया फोन तीन कलर और दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की आधिकारिक बिक्री 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon, Flipkart और आस-पास के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस डिवाइस में 6.78-इंच का डिस्प्ले है, जो 720×1576 पिक्सल का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट देता है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 SoC प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6500 mAh की बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
नए टेक्नो फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसके अन्य फीचर्स में 12GB तक डायनामिक RAM, MIL-STD सर्टिफाइड 1.5m ड्रॉप रेजिस्टेंस, UPS 3.0 सिग्नल बूस्टिंग टेक्नोलॉजी, URSP (यूज़र रूट सिलेक्शन पॉलिसी) फीचर, सभी स्थितियों के लिए AI नॉइज़ कैंसलेशन, डुअल SIM, IP64 Pro रेटिंग, 4×4 MIMO कनेक्टिविटी, नो नेटवर्क कम्युनिकेशन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल बैंड WiFi और Bluetooth 5.3 शामिल हैं।
यह डिवाइस शैम्पेन गोल्ड, मिंट ग्रीन, इंक ब्लैक और फैंटेसी पर्पल रंगों में उपलब्ध है। इसके 4/128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 6/128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की आधिकारिक बिक्री 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon, Flipkart और आस-पास के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।