1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Tej Cyclone : चक्रवात ‘तेज’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की दी चेतावनी

Tej Cyclone : चक्रवात ‘तेज’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की दी चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अरब सागर (Arabian Sea) के ऊपर बन रहे चक्रवात 'तेज' (Tej Cyclone) के रविवार दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS) में बदल गया है। मौसम विभाग ने (IMD) ने एक्स पर अपने हैंडल से पोस्ट किया कि तूफान 22 अक्टूबर की दोपहर तक एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS)  में बदल गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अरब सागर (Arabian Sea) के ऊपर बन रहे चक्रवात ‘तेज’ (Tej Cyclone) के रविवार दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS) में बदल गया है। मौसम विभाग ने (IMD) ने एक्स पर अपने हैंडल से पोस्ट किया कि तूफान 22 अक्टूबर की दोपहर तक एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS)  में बदल गया है।

पढ़ें :- Trick to fix broken chain: खराब चेन वाले बैग, जींस और पर्स को फेंकने की बजाय इस तरह से मिनटों में करें सही

अरब सागर (Arabian Sea)  के ऊपर बना तूफान 25 अक्टूबर को तड़के अल घैदाह (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच से गुजरने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि अगले 24 घंटों में इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डब्ल्यूएमएल दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह 21 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े दस बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है, जो पारादीप (ओडिशा) से करीब 620 किलोमीटर दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 780 किलोमीटर दक्षिण और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 900 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।

चक्रवात दक्षिण ओमान और उससे सटे यमन के तटों की ओर बढ़ रहा

इससे पहले मौसम एजेंसी ने कहा था कि दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके रविवार तक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण ओमान और उससे सटे यमन के तटों की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

पढ़ें :- Animal की Success और बेटी राहा को नन्हे-नन्हे पैरों से चलता देख भावुक हुई आलिया

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

आईएमडी (IMD)  के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बन गया है। आगे दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा और कल तक यह और तेज हो सकता है व चक्रवात तूफान बन सकता है। तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 23-25 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि समुद्र की स्थिति बहुत खराब है। यह मछुआरों और जहाजों के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए हम लगातार चेतावनी जारी कर रहे हैं, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाना चाहिए और जो समुद्र में हैं उन्हें तुरंत वापस आना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...