1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तेजस्वी यादव ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- वह आजीवन वंचितों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए…

तेजस्वी यादव ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- वह आजीवन वंचितों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए…

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने एक्स पोस्ट में कहा कि वंचितों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्रद्धेय रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने एक्स पोस्ट में कहा कि वंचितों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्रद्धेय रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  के साथ राजद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के अलावा कई और नेता व कार्यकर्ता ने रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan)  की पुण्यतिथि पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के इस कदम को लेकर राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं बल्कि सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी-जेडीयू और एनडीए के ही साथी चिराग पासवान में चल रही खींचतान को लेकर एक संभावित संदेश हो सकता है। कयास लगाए जाने लगे हैं कि चुनावी मौसम में तेजस्वी यादव का रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देता पोस्ट एलजेपी को INDIA ब्लॉक में शामिल करने या गठबंधन समीकरण पर असर डालने का संकेत हो सकता है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा

चिराग पासवान ने मंत्री पद छोड़ने तक की कही बात!

सूत्र बताते हैं कि चिराग पासवान ने अपने करीबी सहयोगियों को कहा है कि जरूरत पड़ी तो वे केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने को भी तैयार हैं। उन्होंने साफ कहा कि मेरे लिए बिहार पहले, बिहारी पहले।’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर NDA में बात नहीं बनी तो वे जन सुराज पार्टी के साथ गठबंधन करने की संभावना तलाश सकते हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...