1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. NEET री-एग्जाम से पहले भारत में टेलीग्राम बंद, 22जून तक एप काम नहीं करेगा

NEET री-एग्जाम से पहले भारत में टेलीग्राम बंद, 22जून तक एप काम नहीं करेगा

NEET-UG री-एग्जाम को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने भारत में टेलीग्राम ऐप पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार…

By Harsh Gautam 
Updated Date

नई दिल्ली। NEET-UG री-एग्जाम को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने भारत में टेलीग्राम ऐप पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत यह आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा, जबकि टेलीग्राम का मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखने को कहा गया है।

पढ़ें :- 15 हजार के लोन का लालच और फिर 200 करोड़ की ठगी, भोपाल से दबोचा 'मस्त मनी' ऐप का मास्टरमाइंड

NTA का कहना है कि कुछ लोग टेलीग्राम चैनलों और ग्रुप्स के जरिए पेपर लीक के फर्जी दावे कर छात्रों और अभिभावकों को गुमराह कर रहे थे। जांच एजेंसियों को ऐसे कई चैनलों की जानकारी मिली, जो परीक्षा से जुड़ी झूठी सूचनाएं फैलाने और पैसे वसूलने का काम कर रहे थे।

एजेंसी के मुताबिक, टेलीग्राम का एडिट फीचर पुराने संदेशों में फाइल जोड़ने की सुविधा देता है, जिसका गलत इस्तेमाल कर पेपर लीक के नकली सबूत तैयार किए जा सकते हैं। इसी वजह से इस फीचर पर भी अस्थायी रोक लगाई गई है।

NEET-UG री-एग्जाम 21 जून को आयोजित होगा। NTA ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑफर, पेपर लीक के दावे या धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर दें।

पढ़ें :- लखनऊ में चल रहा था 200 करोड़ का इंटरनेशनल साइबर स्कैम, कोलकाता से पकड़ा गया 5वीं फेल मास्टरमाइंड और उसकी गर्लफ्रेंड
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...