HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. आज से तापमान में गिरावट, मिलेगी गर्मी से राहत

आज से तापमान में गिरावट, मिलेगी गर्मी से राहत

भोपाल। आज शुक्रवार से प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

By Shital Kumar 
Updated Date

प्रदेश में लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण गुरुवार को भी गर्मी के तेवर तीखे बने रहे। प्रदेश में सबसे अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। शिवपुरी में लू का प्रभाव रहा। छह नगरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

पढ़ें :- विक्रम विवि का नाम बदला, दीक्षांत समारोह में सीएम को डी लिट् उपाधि मिली

मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवाओं का रुख बदलने के कारण शुक्रवार से तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। तीन दिन में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उधर मैदानी इलाकों में गुरुवार रात का सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में पचमढ़ी में रात का पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी के तेवर तीखे होते गए। गुरुवार शाम से हवाओं का रुख उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से शुक्रवार से दिन के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होने की संभावना है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होने लगेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...