लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुजरात से आए दलित और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर, उनकी समस्याओं पर बात की। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि 10 साल पहले ऊना कांड ने देश को झकझोर दिया था।
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुजरात से आए दलित और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर, उनकी समस्याओं पर बात की। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि 10 साल पहले ऊना कांड ने देश को झकझोर दिया था। गुजरात के ऊना कुछ दलित युवाओं को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया था, लेकिन अफसोस है कि आज भी उन्हें न्याय नहीं मिला।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने गुजरात से आए दलित और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर, उनकी समस्याओं पर बात की।
10 साल पहले ऊना कांड ने देश को झकझोर दिया था। कुछ दलित युवाओं को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया था, लेकिन अफसोस है कि आज भी उन्हें न्याय नहीं… pic.twitter.com/YOAuvI9ili
— Congress (@INCIndia) March 29, 2026
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि गुजरात सरकार (Government of Gujarat) में दलितों और आदिवासी समुदायों के खिलाफ नफरत, भेदभाव और अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, जो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं, उनकी आवाज दबा दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऊना के ये पीड़ित परिवार आज भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। हम इन परिवारों के साथ खड़े हैं, इनकी आवाज दबने नहीं देंगे।
मोदी जी के इसी असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण मॉडल को पूरे देश पर थोपा जा रहा है : राहुल गांधी
ऊना की चीख आज भी इंसाफ के दरवाज़े पर दस्तक दे रही है।
बीते 10 सालों से पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
अपमान, हिंसा और हत्या – BJP शासित गुजरात में दलितों, आदिवासियों की यही हकीकत बना दी गई है।
पढ़ें :- 1 अप्रैल मोदी सरकार और BJP के लिए 'लूट' का दिन बन गया : कांग्रेस
मोदी जी के इसी असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण मॉडल को पूरे देश पर थोपा जा रहा है। pic.twitter.com/I2rJmJROrH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 29, 2026
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ऊना की चीख आज भी इंसाफ के दरवाज़े पर दस्तक दे रही है। बीते 10 सालों से पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अपमान, हिंसा और हत्या – BJP शासित गुजरात में दलितों, आदिवासियों की यही हकीकत बना दी गई है। मोदी जी के इसी असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण मॉडल को पूरे देश पर थोपा जा रहा है।