1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तमिलनाडु में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, AIADMK के साथ सीट बंटवारे से खफा कद्दावर दिग्गज नेता के अन्नामलाई विधानसभा चुनाव न लड़ने का किया एलान

तमिलनाडु में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, AIADMK के साथ सीट बंटवारे से खफा कद्दावर दिग्गज नेता के अन्नामलाई विधानसभा चुनाव न लड़ने का किया एलान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections) के बीच बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी (BJP) के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व अध्यक्ष के.अन्नामलाई (State Former President K. Annamalai) ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections) के बीच बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी (BJP) के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व अध्यक्ष के.अन्नामलाई (State Former President K. Annamalai) ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु बीजेपी के नेता के. अन्नामलाई ने चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच सीट-बंटवारे के तौर तरीकों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखी है।

पढ़ें :- देवीपाटन धाम की आस्था, परम्परा और सांस्कृतिक जीवन को समेटती कॉफी टेबल बुक 'श्री आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ: शक्ति और आस्था की अनन्त परम्परा'

अन्नामलाई कुछ चुनिंदा सीटों को AIADMK को दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। सूत्रों के अनुसार अन्नामलाई ने दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर गठबंधन समझौते के तहत BJP को मिली सीटों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की है। बताया जा रहा है कि वह इस बात से नाराज हैं कि AIADMK ने उन सीटों को BJP को नहीं दिया जिन्हें BJP के लिए जीत के लिहाज से आसान माना जा रहा था। इसमें किनाथुकडावु सीट (Kinathukadavu Seat) भी शामिल है। अन्नामलाई ने निर्वाचन क्षेत्रों का विश्लेषण करने के बाद कथित तौर पर चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...