1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, जानें रूट, किराया और टाइमिंग

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, जानें रूट, किराया और टाइमिंग

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। हरियाणा और दिल्ली की दूरी कम करने में यह ट्रेन अग्रणी भूमिका अदा करेगी। भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन (Hydrogen-Powered Train) जींद और सोनीपत के बीच चलेगी और इस सफर को पूरा करने में दो घंटे से अधिक का समय लेगी।

By santosh singh 
Updated Date

जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। हरियाणा और दिल्ली की दूरी कम करने में यह ट्रेन अग्रणी भूमिका अदा करेगी। भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन (Hydrogen-Powered Train) जींद और सोनीपत के बीच चलेगी और इस सफर को पूरा करने में दो घंटे से अधिक का समय लेगी।

पढ़ें :- कांग्रेस ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग, कहा-मानसून सत्र में चढ़ावा चोरी का मामला उठाएगी, संशोधन बिल का करेगी विरोध

ट्रेन की लॉन्चिंग के साथ भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन को फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल करके ट्रेनें चलाई जाती हैं। हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train)  अधिक ग्रीन मोबिलिटी ऑप्शन की ओर बढ़ने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसमें हाइड्रोजन को सबसे ग्रीन फ्यूल माना जाता है। इसी क्रम में आइए ट्रेन से जुड़ा रूट, किराया और इसके स्टॉपेज की बात करते हैं।

जानें कहां-कहां रुकेगी हाइड्रोजन ट्रेन?

ये ट्रेन 14 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें शामिल हैं। हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी होते हुए सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी सभी स्टेशनों पर इसी क्रम में ठहराव रहेगा।

कितना होगा किराया?

पढ़ें :- सोनम वांगचुक के अनशन से नहीं पसीजेंगे पीएम मोदी, नौजवान सड़क पर उतरेगा तभी झुकेगी सत्ता : संजय सिंह

जींद से लेकर सोनीपत तक का अधिकतम किराया 25 रुपये होगा। वहीं, ट्रेन में शुरुआती किराया महज 5 रुपये रखा गया है, जो कि एक स्‍टेशन से अगले स्‍टॉपेज के बीच का हो सकता है।

क्या होगी टाइमिंग?

हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train)  का संचालन 74010 और 74009 सेवाओं के रूप में होगा। नियमित संचालन के दौरान ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलकर दोपहर एक बजे जींद पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

पढ़ें :- जयराम रमेश, बोले- नरेंद्र मोदी 2014 में 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' का नारा देकर पीएम बने थे, अब 'न्यूनतम शासन, अधिकतम पर्दा...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...