1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सृष्टि के पालनहार ‘प्रभु श्री राम’ ने अपने पुजारियों को आशीष और व्यापारियों को सबक सिखाया पर अंधभक्त मानने को नहीं तैयार : सुप्रिया श्रीनेत

सृष्टि के पालनहार ‘प्रभु श्री राम’ ने अपने पुजारियों को आशीष और व्यापारियों को सबक सिखाया पर अंधभक्त मानने को नहीं तैयार : सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Srinet) ने यूपी के लोकसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी की करारी पर को घेरा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, चित्रकूट और श्रावस्ती की सीटें BJP ऐसे ही नहीं हारी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Srinet) ने यूपी के लोकसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी की करारी पर को घेरा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, चित्रकूट और श्रावस्ती की सीटें BJP ऐसे ही नहीं हारी है।

पढ़ें :- श्री गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग से भक्तिमय हुआ भागवत कथा महोत्सव : आचार्य संतोष भाई

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि देश के करोड़ों के आराध्य प्रभु श्री राम के अपमान का बदला हिंदुओं ने लिया है। उन्होंने कहा कि इस सृष्टि के पालनहार को “लाने” के अहंकार का सबक़ तो स्वयं प्रभु ने सिखा दिया है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राम ने अपने पुजारियों को आशीष और अपने व्यापारियों को हरा दिया है। पर यह बात भक्त समझ नहीं रहा है। अंधभक्त तो अयोध्या को, हिंदुओं को और श्री राम को भी कोसने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Srinet) ने मेरे देश ने अपने आपको बचा लिया। हम सबको नफ़रत और घमंड से बचा लिया। उन्होंने कहा कि मेरे देश ने किसानों को कुचलने का बदला लिया, महिलाओं की लुटती आबरू का बदला लिया, इस देश की बहू को कहे अपशब्दों का बदला लिया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम ने अपने पुजारियों को आशीष दिया और व्यापारियों को हार ये हैं चुनाव के बड़े संदेश।

पढ़ें :- क्या कमलेश पासवान के रूप में यूपी भाजपा को मिल गया है मजबूत दलित चेहरा? केंद्रीय मंत्री के आवास पर शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने छेड़ दी नई बहस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...