1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ से कल्पवासियों की विदाई जारी, अब इन चार वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी दुनिया की नजर

महाकुंभ से कल्पवासियों की विदाई जारी, अब इन चार वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी दुनिया की नजर

Maha Kumbh 2025 Four world records: माघ पूर्णिमा यानी 12 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ मेले में पांचवां अमृत स्नान संपन्न हुआ है। जिसके बाद कल्पवासियों की महाकुंभ से विदाई जारी है। वहीं, कल्पवासियों के जाने के बाद 14 फरवरी से चार वर्ल्ड रिकॉर्ड पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। दरअसल, कुंभ 2019 के दौरान बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी चल रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Maha Kumbh 2025 Four world records: माघ पूर्णिमा यानी 12 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ मेले में पांचवां अमृत स्नान संपन्न हुआ है। जिसके बाद कल्पवासियों की महाकुंभ से विदाई जारी है। वहीं, कल्पवासियों के जाने के बाद 14 फरवरी से चार वर्ल्ड रिकॉर्ड पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। दरअसल, कुंभ 2019 के दौरान बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी चल रही है।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 14 फरवरी को पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड स्वच्छता को होगा, जिसमें 15 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ साफ-सफाई करेंगे। पिछले कुम्भ 2019 में 10 हजार कर्मचारियों ने सफाई की थी। यह कार्यक्रम लाल सड़क पर कराया जाएगा। वहीं 15 फरवरी को नदी स्वच्छता का कार्यक्रम होगा। इस दौरान घाट व नदी की सफाई कर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। 300 से अधिक लोग संगम में जलधारा के बीच सफाई में जुटेंगे, जो नया रिकॉर्ड होगा।

16 फरवरी को त्रिवेणी मार्ग पर एक हजार ई रिक्शा का संचालन किया जाएगा, जो एक नया रिकॉर्ड होगा। पिछले कुम्भ में 500 शटल बसों का संचालन हुआ था। इसके अगले दिन यानी 17 फरवरी को हैंड प्रिंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस दौरान रिकॉर्ड समय आठ घंटों में 10 हजार लोग गंगा पंडाल में हैंड प्रिंट लगाएंगे। कुंभ मेला 2019 में सात हजार लोगों की हैंड प्रिंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था।

डीएम महाकुम्भ विजय किरन आनंद ने बताया कि नए विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्ल्ड रिकार्ड बनाने पर चार करोड़ 87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी मंजूरी अक्तूबर में ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली शीर्ष समिति की बैठक में मिल गई थी। रिकार्ड बनाने के लिए 5 गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकार्ड की टीम प्रयागराज पहुंची हैं।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...