1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सुपरस्टार सलमान खान ने फैंस में पैदा किया उत्साह, एक साल पहले बताया दिया ईद का दिन, कहा- थोड़ा दूर की सूचना चाहिए

सुपरस्टार सलमान खान ने फैंस में पैदा किया उत्साह, एक साल पहले बताया दिया ईद का दिन, कहा- थोड़ा दूर की सूचना चाहिए

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली के साथ उनकी आने वाली फिल्म SVC63 की रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है।

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली के साथ उनकी आने वाली फिल्म SVC63 की रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद अनाउंस की है।

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट

खान ने कहा कि फिल्म के बारे में भी सही समय पर बताया जाएगा। उनके इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आएंगी। हाल ही में मेकर्स ने शूटिंग के पहले दिन की झलक भी शेयर की थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इससे पहले सलमान खान ने डायरेक्टर वाम्शी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था कि अप्रैल से इस फिल्म पर काम शुरू होगा। वहीं, वाम्शी पेडिपल्ली ने भी इस सहयोग को अपने लिए सम्मान बताया। सलमान खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘Maatrubhumi: May War Rest in Peace’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का पहले नाम ‘Battle of Galwan’ था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...