1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran : तेहरान से इन देशों के लिए कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू, संघर्ष के बीच बड़ा कदम

Iran : तेहरान से इन देशों के लिए कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू, संघर्ष के बीच बड़ा कदम

अमेरिका और इज़राइल के साथ संघर्ष शुरू होने के लगभग दो महीने बाद, ईरान ने पहली बार तेहरान के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कमर्शियल उड़ानें फिर से शुरू की हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Iran : अमेरिका और इज़राइल के साथ संघर्ष शुरू होने के लगभग दो महीने बाद, ईरान ने पहली बार तेहरान के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कमर्शियल उड़ानें फिर से शुरू की हैं। अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष के बीच यह बड़ा कदम माना जा रहा है। खबरों के अनुसार,ईरान के सरकारी टेलीविज़न ने बताया कि तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस्तांबुल, ओमान की राजधानी मस्कट और सऊदी शहर मदीना के लिए उड़ानें रवाना हुईं।

पढ़ें :- कनाडा से निर्वासित हुआ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दोस्त, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका के साथ संघर्ष विराम के बीच ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से फिर से खोल दिया था, जिससे दोनों देशों के बीच लड़ाई रुक गई थी।

एयरपोर्ट का खुलना ऐसे समय में हुआ है जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचने के बाद से पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेताओं से दो बार मुलाकात की है। अब कमर्शियल फ्लाइट्स की बहाली से यह साफ हो रहा है कि हालात धीरे-धीरे स्थिर होने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

हालांकि, जमीन पर हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र में अब भी भारी असर देखा जा रहा है. खासकर होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के कारण वैश्विक तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है. यही वजह है कि सीजफायर के बावजूद आर्थिक दबाव बना हुआ है।

पढ़ें :- Jemima Goldsmith : जेल मे बंद इमरान खान की दूसरी पत्नी ने रचाई शादी , 62 साल के अरबपति फाइनेंसर को बनाया हमसफर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...