1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup : फीफा विश्व कप तक फिट हो पाएंगे स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ? अर्जेंटीना टीम की बढ़ी मुश्किलें

FIFA World Cup : फीफा विश्व कप तक फिट हो पाएंगे स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ? अर्जेंटीना टीम की बढ़ी मुश्किलें

FIFA World Cup : विश्व कप फुटबॉल (Football World Cup) शुरू होने में जब केवल तीन दिन का समय बचा है। तब स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी (Star Striker Lionel Messi) की फिटनेस अर्जेंटीना के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मेसी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शनिवार रात होंडुरास के खिलाफ अर्जेंटीना के मैत्री मैच में नहीं खेले जिससे यह सुनिश्चित नहीं है कि वह विश्व कप में अपनी टीम के पहले मैच तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं।

By santosh singh 
Updated Date

पढ़ें :- पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी का पहला भावुक संदेश, लिखा- पापा, अब नहीं जानता क्या करूंगा...?

कब तक फिट होंगे मेसी?

तीन सप्ताह में 39 वर्ष के होने वाले मेसी ने मैच से पहले अपने साथियों के साथ अभ्यास किया, लेकिन अर्जेंटीना की 2-0 से जीत के दौरान वह बेंच पर ही बैठे रहे। टीम ने कहा है कि मेसी कब तक फिट हो पाएंगे यह उनकी शारीरिक और कार्यात्मक प्रगति पर निर्भर करेगा। अर्जेंटीना विश्व कप से पहले अपना अंतिम अभ्यास मैच मंगलवार को ऑबर्न, अलबामा में आइसलैंड के खिलाफ खेलेगा।

अल्जीरिया के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान

अर्जेंटीना 16 जून को एरोहेड स्टेडियम (Arrowhead Stadium) में अल्जीरिया के खिलाफ विश्व कप खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शुरुआत करेगा। माना जा रहा है कि मेसी विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल (International Football) से संन्यास ले लेंगे। उनके नाम पर विश्व कप में सर्वाधिक 26 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्हें विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल चार गोल की जरूरत है।

पढ़ें :- Neymar Retirement : ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...