1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video- श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, खिलाड़ियों से लेकर कमेंटेटर तक हुए अवाक

Video- श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, खिलाड़ियों से लेकर कमेंटेटर तक हुए अवाक

श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम हावी दिख रही है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम की गेंदबाजी के सामने पहले सेशन तक श्रीलंकाई बल्लेबाजी (Sri Lankan batting) ने घुटने टेक दिए। इसमें कप्तान शुभमन गिल (Indian team captain Shubman Gill) का अहम योगदान रहा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम हावी दिख रही है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम की गेंदबाजी के सामने पहले सेशन तक श्रीलंकाई बल्लेबाजी (Sri Lankan batting) ने घुटने टेक दिए। इसमें कप्तान शुभमन गिल (Indian team captain Shubman Gill) का अहम योगदान रहा। सिर्फ कप्तानी से नहीं बल्कि फील्डिंग से भी।

पढ़ें :- क्या अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से हो गई छुट्टी? BCCI की रिव्यू मीटिंग से मिले संकेत

गिल ने श्रीलंका का पहली पारी के दौरान ऐसा कैच पकड़ा है कि हर कोई हैरान रह गया। श्रीलंकाई टीम तो हैरान-परेशान रही, लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी भी हैरत में आ गए। कमेंट्री कर रहे दिग्गज भी गिल के इस कैच की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

गिल ने किया हैरान

बात है 17वें ओवर की। कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद पर सामने थे कामिडू मेंडिस। मेंडिस ने हल्की सी चहल कदमी की और शॉर्ट कवर्स पर खड़े गिल के पास से गेंद को निकालने की कोशिश की, लेकिन गिल बेहद चौकस थे। उन्होंने अपने बाईं तरफ डाइव मार गेंद को लपक लिया। ये कैच इसलिए शानदार रहा क्योंकि गेंद काफी लो थी। जब गिल ने गेंद को लपका तो ये मानिए कि वह जमीन से लगने ही वाली थी तभी गिल के हाथों ने उसे अपने घेरे में ले लिया।

ये कैच पकड़ गिल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मेंडिस को तो यकीन नहीं हो रहा था कि ये कैच कैसे पकड़ा जा सकता है! भारतीय टीम के खिलाड़ी भी गिल के इस कैच पर हैरत में पड़ गए। इंग्लिश में कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) भी गिल के इस कैच की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

भारत ने बनाए 462 रन

इससे पहले, टीम इंडिया (Team India) ने दिन की शुरुआत नौ विकेट के नुकसान पर 460 रनों के साथ की थी। भारत की आरजू थी कि कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी टीम को 500 के पार ले जाए। हालांकि, कृष्णा जल्दी आउट हो गए। भारत ने अपने खाते में सिर्फ दो रनों का ही इजाफा किया। पूरी टीम 462 रनों पर सिमट गई।

पढ़ें :- टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पंड्या को बड़ा झटका, ट्रेनिंग के दौरान फिर लगी चोट!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...