1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Neymar Retirement : ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

Neymar Retirement : ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

Neymar Retirement : फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे के हाथों 2-1 की हार के साथ ब्राजील टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। जिसके साथ ही ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर के इंटरनेशनल फुटबॉल करियर पर भी फुलस्टॉप लग गया है। स्टार फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने खत्म किया 16 साल का सूखा, फ्रांस को 2-0 से हराकर पहुंचा फाइनल में

16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में नेमार जूनियर ने 129 इंटरनेशनल मैचों में 80 गोल दागे और इस दौरान ब्राजील के लिए कई यादगार जीत दिलाईं। वह अपने देश के इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर रहे हैं। 34 साल के नेमार ने मैच खत्म होने के कुछ ही देर बाद अपने शानदार 16 साल के इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया और कहा कि ‘सेलेकाओ’ (ब्राज़ील टीम) के साथ उनका सफ़र अब खत्म हो गया है।

34 वर्षीय नेमार ने साफ शब्दों में कहा- मैंने पूरी कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और यहीं खत्म भी हो गया। अब सब खत्म हो चुका है। यह ऐलान न्यू जर्सी में एक भावुक रात के बाद किया गया, जहाँ नेमार के स्टॉपेज-टाइम पेनल्टी गोल के बावजूद, अर्लिंग हालैंड के देर से किए गए दो गोलों ने ब्राज़ील को चौंका दिया।

बता दें कि नेमार जूनियर ने ब्राजील के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच 9 अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ इसी मेटलाइफ स्टेड‍ियम में खेला था। अब करीब 16 साल बाद उसी मैदान पर नेमार ने ब्राजील की जर्सी में अपना आखिरी मैच भी खेला।

पढ़ें :- पुर्तगाल के रेफरी पर फायर हुए अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी, बोले-'मुझसे तमीज से बात करो...'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...