1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब की सरकार को रिमोट से कंट्रोल कर रही आप, मैं PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करके भाजपा में आई: स्वाती मालीवाल

पंजाब की सरकार को रिमोट से कंट्रोल कर रही आप, मैं PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करके भाजपा में आई: स्वाती मालीवाल

आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने वाली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही, उन्होंने रचनात्मक राजनीति करने वालों से भाजपा ज्वॉइन करने की अपील की है। दरअसल, आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों में स्वाती मालीवाल भी शामिल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने वाली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही, उन्होंने रचनात्मक राजनीति करने वालों से भाजपा ज्वॉइन करने की अपील की है। दरअसल, आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों में स्वाती मालीवाल भी शामिल हैं। स्वाती मालीवाल ने पहले भी आम आदमी पार्टी के प्रमुख अररिंवद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर लिया है।

पढ़ें :- "शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात !" राहुल गांधी ने प्रदर्शन को बताया 'शिव का तांडव', बीजेपी ने बोल दिया हमला

स्वाती मालीवाल ने कहा कि, वो अरविंद केजरीवाल के साथ 2006 से काम कर रही थीं। आंदोलन के समय भी उनका साथ दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि, केजरीवाल ने उनके घर में एक गुंडे से पिटाई करवाई। आवाज उठाने पर उन्हें धमकाया गया। उन पर एफआईआर वापस लेने का बहुत दबाव डाला गया। पार्टी ने उन्हें दो साल तक संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया। इसे उन्होंने बहुत शर्मनाक बताया। उन्होंने केजरीवाल को महिला-विरोधी भी कहा।

इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की सरकार को रिमोट से कंट्रोल करने की बात कही। इन्होंने पंजाब को अपना एटीएम बना लिया है। पंजाब में रेत खनन और नशीली पदार्थों का इस्तेमाल चरम पर है। जो नेता आवाज उठाते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होती है। केजरीवाल भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं।

 

 

पढ़ें :- कांग्रेस ने मोदी-शाह को घेरा, कहा- अब इनके लिए 'डेमोक्रेसी' सिर्फ बनकर रहा गया है 'डेमोकुर्सी'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...