भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की है। उन्होने कहा कि ममता बनर्जी के राज्य में नारी शक्ति के लिए पूरी तरह से एक विनाशकारी आपदा साबित हुई हैं।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की है। उन्होने कहा कि ममता बनर्जी के राज्य में नारी शक्ति के लिए पूरी तरह से एक विनाशकारी आपदा साबित हुई हैं। केशवन ने सीएम ममता के 15 साल के कुशासन पर आरोप लगाया कि यह बंगाल की जनता के लिए सबसे क्रूर शासनों में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी प्रमुख के पास राज्य की मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी का 15 साल का कुशासन सबसे क्रूर शासनों में से एक रहा है और यही कारण है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने आने वाले चुनावों में उनको हराने का फैसला कर लिया है। पूरे देश को झकझोर देने वाले जघन्य बलात्कार मामले का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि न्याय समय पर मिले। भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रही है। जघन्य RG Kar बलात्कार की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसे टीएमसी के कुशासन के कारण अंजाम दिया गया था। संदेश बहुत स्पष्ट है कि पीएम मोदी और भाजपा यह सुनिश्चित करेंगे कि न्याय मिले। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए पूरी तरह से एक विनाशकारी आपदा साबित हुई हैं। टीएमसी महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रही है।