1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. कब्जा की गयी 150 हेक्टेयर सरकारी जमीन में से 93 हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन ने करायी कब्जा मुक्त 

कब्जा की गयी 150 हेक्टेयर सरकारी जमीन में से 93 हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन ने करायी कब्जा मुक्त 

जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने बताया की कब्जा मुक्त जमीन को राजस्व अभिलेखों भूमि को दुबारा से राज्य सरकार के नाम दर्ज की गयी है सभी निजी नाम को राजस्व अभिलेखों में से हटा दिया गया है.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- 150 हेक्टेयर सरकारी जमीन को तहसील के अधिकारीयों की मिलीभगत से निजी लोगों के नाम दर्ज जमीन में से 93 हेक्टेयर जमीन गुरुवार को मुरादाबाद प्रशासन कब्जा मुक्त करा ली गयी है. बाकी 55 हेक्टेयर जमीन को भी जल्द ही अवैध कब्जा मुक्त करायी जाएगी. जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने बताया की कब्जा मुक्त जमीन को राजस्व अभिलेखों भूमि को दुबारा से राज्य सरकार के नाम दर्ज की गयी है सभी निजी नाम को राजस्व अभिलेखों में से हटा दिया गया है. अवैध कब्जा मुक्त भूमि पर वृक्षारोपण या जरूरत के अनुसार अन्य सरकारी परियोजनाओं और सार्वजनिक कार्यो के लिए जमीन का उपयोग किया जा सकेगा.

पढ़ें :- दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर के चलने से मदीना मस्जिद का हिस्सा और कई घर जमींदोज, राजनीति गरमाई

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया नेशनल हाईवे 9 बाईपास स्थित देहरी एहतमाली क्षेत्र में 150 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध तरीके तहसील के अधिकारीयों की मिली भगत से जमीन को निजी नाम दर्ज कर कब्जा कर लिया था. 150 हेक्टेयर में से कई मामले कोर्ट में वाद भी लंबित हैं. जिला प्रशासन बड़ी कार्यवाही करते हुए 93 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है. बाकी 55 हेक्टेयर भूमि का मामला उनकी अदालत में विचाराधीन है। इस पर जल्द फैसला होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने बताया की कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर वृक्षारोपण कराया जाएगा. इसके अलावा जरूरत के अनुसार अन्य सरकारी परियोजनाओं और सार्वजनिक कार्यो के लिए भी इस जमीन का उपयोग किया जाएगा. जिले में जहां जहां सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हैं, वहां इसी तरह अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, DM ने लिया संज्ञान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...