1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बस चलाते समय अचानक ड्राईवर को पड़ा दिल का दौरा, मर कर भी बचा ली यात्रियों की जान

बस चलाते समय अचानक ड्राईवर को पड़ा दिल का दौरा, मर कर भी बचा ली यात्रियों की जान

बीते कुछ दिनों से हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ गए हैं। ताजा मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है। यहां बस ड्राईवर को बस चलाते समय ही हार्ट अटैक आ गया। लेकिन उस हालत में भी उसने बस में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली। बस ड्राईवर ने तुरंत ब्रेक मार दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

death due to heart attack: बीते कुछ दिनों से हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक व्यक्ति को रामलीला में हनुमान की एक्टिंग करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब ताजा मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है। यहां बस ड्राईवर को बस चलाते समय ही हार्ट अटैक आ गया। लेकिन उस हालत में भी उसने बस में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली। बस ड्राईवर ने तुरंत ब्रेक मार दिया।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बस बालासोर जिले नीलगिरी इलाके में स्थित पंचिलिंगेश्वर जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यात्री कोलकाता के थे। बालासोर में ही ड्राईवर एस के अख्तर को हार्ट अटैक आ गया। ड्राईवर के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा उसने तुरंत गाड़ी को किनारे खड़ी कर दिया।

इसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गया। यात्रियों ने ही ड्राईवर को नीलगिरी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहा्ं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक ग्रामीण ने बताया कि अचानक बस रुकने पर सभी लोगो को लगा ड्राईवर को पेशाब लगी होगी। जब सभी लोग ड्राईवर के पास पहुंचे तो देखा कि वो बेहोश पड़ा हुआ था। आनन फानन में यात्रियों ने एंबुलेंस को फोन किया और हॉस्पिटल पहुंचाया। हालंकि ड्राईवर की मौत पहले ही हो चुकी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...