1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा: अखिलेश यादव

‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा: अखिलेश यादव

चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अब अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा है। अगर मुख़बिरों के वंशंजों में सत्य का साहस है तो अपने परंपरागत भूमिगत-सुरंगी निवास से बाहर आकर अयोध्यावासियों के सामने सरयू का जल हाथ में उठाकर ये बात कहें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को टैग करते हुए लिखा, भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें अन्यथा उनके ख़िलाफ़ तत्काल नामज़द रिपोर्ट दर्ज़ कराई जाएगी।

पढ़ें :- समाजवादी पार्टी ने जो काम किये हैं ये सरकार आज भी उसका उद्घाटन कर रही: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा, जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें अन्यथा उनके ख़िलाफ़ तत्काल नामज़द रिपोर्ट दर्ज़ कराई जाएगी, साथ ही ये चेतावनी उन सबको भी है जिन्होंने ये झूठ फैलाया है, वो भी सोशल मीडिया पर तुंरत डिलीट करें और सार्वजनिक माफी मांगें या क़ानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

वो याद रखें भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, जब सालों-साल कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो कोई संगी-साथी भी बचाने नहीं आयेगा। जो भगवान के नहीं हुए वो इंसान के क्या होंगे। ‘पीडीए समाज’ को कलंकित व अपमानित करने के लिए भाजपाई और उनके संगी-साथी ये कुत्सित झूठ प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। ’पीडीए समाज’ एकजुट होकर इसका जवाब देगा।

‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अब अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा है। अगर मुख़बिरों के वंशंजों में सत्य का साहस है तो अपने परंपरागत भूमिगत-सुरंगी निवास से बाहर आकर अयोध्यावासियों के सामने सरयू का जल हाथ में उठाकर ये बात कहें। ⁠साथ ही लिखा, संपूर्ण विश्व के रामभक्त संज्ञान लें, ⁠दुनिया भर के सनातनी संज्ञान लें, ⁠अयोध्या के पूज्य साधु-संत संज्ञान लें, सर्वोच्च न्यायालय संज्ञान ले, लोकसभा अध्यक्ष संज्ञान लें, ⁠उप्र-अयोध्या के नागरिक संज्ञान लें और ⁠समस्त पीडीए समाज संज्ञान ले।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...