1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है…तेज प्रताप यादव के बयान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है…तेज प्रताप यादव के बयान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, बिहार में जल्द ही सरकार गिरने वाली है। तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद बिहार का सियासी पारा बढ़ गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। ​जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, बिहार में जल्द ही सरकार गिरने वाली है। तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद बिहार का सियासी पारा बढ़ गया है।

पढ़ें :- बिहार विधान परिषद के नए सभापति बने रामबचन राय, अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की एक फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा, बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है। ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था। मैं वृंदावन में हूं, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी।

पढ़ें :- पटना में किसान-मजदूर और छात्रों का मार्च, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ डाकबंगला पहुंचे प्रदर्शनकारी

बता दें कि, तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक बड़ा बयान देकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। हालांकि, एनडीए के नेताओं की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...