1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है : राहुल गांधी

भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी (Vote Chori) से है। उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी (Vote Chori) से है। उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है। युवाओं को रोज़गार और अवसर देना, लेकिन BJP चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती वो वोट चोरी (Vote Chori) और संस्थाओं को कैद कर के सत्ता में बने रहते हैं।

पढ़ें :- दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है, इससे बड़ी देशभक्ति नहीं होती : राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि इसीलिए बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इसीलिए नौकरियां घट रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएं ध्वस्त हो गई हैं और युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है। राहुल ने कहा कि इसीलिए हर परीक्षा पेपर लीक और हर भर्ती भ्रष्टाचार की कहानियों से जुड़ी रहती है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि देश का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करता है। लेकिन मोदी जी सिर्फ अपनी PR, सेलिब्रिटीज़ से अपना गुणगान करवाने और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त हैं। युवाओं की उम्मीदों को तोड़ना और उन्हें हताश करना इस सरकार की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि अब हालात बदल रहे हैं। भारत का युवा समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है, क्योंकि जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है।

पढ़ें :- मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में चाहते हैं दंगे करवाना...राहुल गांधी पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...