1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC बजा सकता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बैंड, अगले 48 घंटों में बड़े एक्शन की तैयारी

ICC बजा सकता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बैंड, अगले 48 घंटों में बड़े एक्शन की तैयारी

टी-20 विश्व कप (T20 World Cup 2026)  को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा। पहले बांग्लादेश ने टूर्नामेंट का बहिष्कार किया तो अब पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ अपना मैच न खेलने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC अगले 48 घंटे यानी मंगलवार या बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए बोर्ड मीटिंग करेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप (T20 World Cup 2026)  को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा। पहले बांग्लादेश ने टूर्नामेंट का बहिष्कार किया तो अब पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ अपना मैच न खेलने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC अगले 48 घंटे यानी मंगलवार या बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए बोर्ड मीटिंग करेगा। इसके तुरंत बाद टूर्नामेंट का एक्शन शुरू होने वाला है। संभावना है कि टूर्नामेंट शुरू होने के बाद भी यह ड्रामा देखने को मिलेगा. देखना यह होगा कि ICC पाकिस्तान के इस फैसले के बाद निर्णय लेता है।

पढ़ें :- पाकिस्तान जल्द मारेगा पलटी! नहीं तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना तय

आईसीसी (ICC) पाकिस्तान के खिलाफ कई सजा देने वाले कदम उठा सकता है। यह कार्रवाई पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government)  के भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने के फैसले के बाद की जा सकती है। इसमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आगामी सीजन से टीम पर प्रतिबंध लगाया जाना भी शामिल है। अन्य सजा में शीर्ष सदस्य देशों का पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने से इनकार करना, भारी वित्तीय जुर्माना और साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में विदेशी खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ‘मैदान पर नहीं उतरेगी।’ सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...