1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ सूबा की महिला एसोसिएशन ने मणिपुर की महिलाओं के साथ अपना प्यार और एकजुटता दिखाने के लिए मौन मार्च किया

लखनऊ सूबा की महिला एसोसिएशन ने मणिपुर की महिलाओं के साथ अपना प्यार और एकजुटता दिखाने के लिए मौन मार्च किया

लखनऊ सूबा की महिला एसोसिएशन ने मणिपुर के लोगों, विशेष रूप से मणिपुर की महिलाओं के साथ अपना प्यार और एकजुटता दिखाने के लिए गुरूवार को एक मौन एकजुटता मार्च का आयोजन किया, जिन्हें समाज में दुष्ट तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया है। यहां तक कि बेशर्मी से उन्हें नग्न घुमाया जाता है और उनके साथ बलात्कार और हत्या की जाती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ सूबा की महिला एसोसिएशन ने मणिपुर के लोगों, विशेष रूप से मणिपुर की महिलाओं के साथ अपना प्यार और एकजुटता दिखाने के लिए गुरूवार को एक मौन एकजुटता मार्च का आयोजन किया, जिन्हें समाज में दुष्ट तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया है। यहां तक कि बेशर्मी से उन्हें नग्न घुमाया जाता है और उनके साथ बलात्कार और हत्या की जाती है।

पढ़ें :- मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन सुलतानपुर ने ज्ञापन सौंपा

लखनऊ के विभिन्न परिषदों की ईसाई महिलाओं ने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर अपनी पीड़ा और दुख व्यक्त करते हुए तख्तियों के साथ मौन मार्च करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। महिलाओं ने शहर में सेंट जोसेफ कैथेड्रल के परिसर के चारों ओर मार्च किया, जिसमें उनके परिवार और दोस्तों ने भी भाग लिया। शांति मार्च करीब एक घंटे तक चला जिसके बाद मार्च में जुटे सभी लोग अपने-अपने घर लौट गये। यह जानकारी लखनऊ के कैथोलिक सूबा के चांसलर एवं प्रवक्ता,रेव्ह. डॉ. डोनाल्ड डिसूजा ने दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...