बरेली का रहने वाले एक युवक की शादी ने हो रही थी। इस पर युवक दरोगा की वर्दी पहन कर लड़की वालों के घर पहुंच गया। युवक ने जम कर वहां पर अपना रौब दिखाया और शादी की बात शुरू कर दी। दोनों परिवारों के बीच पिछले तीन से चार महिनों से रिश्ते बात की चल रही थी। युवक ने अपनी तैनाती सहारनपुर जनपद में बताई थी।
सहारनुपर। बरेली का रहने वाले एक युवक की शादी ने हो रही थी। इस पर युवक दरोगा की वर्दी पहन कर लड़की वालों के घर पहुंच गया। युवक ने जम कर वहां पर अपना रौब दिखाया और शादी की बात शुरू कर दी। दोनों परिवारों के बीच पिछले तीन से चार महिनों से रिश्ते बात की चल रही थी। युवक ने अपनी तैनाती सहारनपुर जनपद में बताई थी। गुरुवार को सहरानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बरेली जनपद के जशनपुर गांव निवासी युवक कासिम पुत्र पुत्तन शादी की लड़की देख रहे थे। इसके लिए दरोगा की वर्दी पहनकर लड़की वालों के यहां पहुंचते थे और खुद को 2023 बैच बताते थे। युवक ने अपनी तैनाती सहारनपुर जनपद में सभी को बताता था। इनसे रिश्ते के सिलसिले में पीलीभीत के रहने वाले एक युवती का एक परिवार सहारनपुर पहुंचा था। कासिम ने कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर होने की बात कही। लड़की वाले वहां पहुंच गए। वहां कासिम दरोगा की वर्दी में मिला। इस परिवार से पिछले तीन-चार महीने से रिश्ते की बात चल रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दरोगा अमित कुमार को उस पर शक हुआ। उन्होंने कासिम से उसका रोल नंबर और तैनाती से जुड़े सवाल पूछे। कासिम सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना सदर बाजार पहुंचाया। वहां पूछताछ में उनकी हकीकत सामने आ गई। लड़की वालों ने बताया कि वह रिश्ता अच्छा मानकर कलियर शरीफ दरगाह गए थे। वहां से वापसी में कासिम से मिलने का प्रोग्राम बना। यहां आए तो हकीकत उजागर हो गई। वह फंसने से बच गए। वहीं आरोपी के पिता पुत्तन ने बताया कि उनका लड़का ऐसा कुछ कर रहा था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
थाना अध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि पूछताछ में कासिम ने कबूल किया कि वह पुलिस में चयनित नहीं हुआ था और ट्रेनिंग पर भी नहीं गया। उसने शादी के लिए झूठा रुतबा दिखाने के लिए दरोगा की वर्दी पहन ली थी।