मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam) की वर्टिकल व्यवस्था (Vertical System) में मनमानी तरीके से काम करने और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर सरकार ने सात बिजली इंजीनियरों का निलंबन करते हुए कलेक्शन इकाई के सभी कर्मचारियों का लखनऊ से तबादला कर दिया है।
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam) की वर्टिकल व्यवस्था (Vertical System) में मनमानी तरीके से काम करने और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर सरकार ने सात बिजली इंजीनियरों का निलंबन करते हुए कलेक्शन इकाई के सभी कर्मचारियों का लखनऊ से तबादला कर दिया है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल (Riya Kejriwal, Managing Director of the Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam) की तरफ से जिन लोगों का निलंबन किया गया है उनमें अधिशासी अभियंता नीरज , उपखंड अधिकारी अनुभव कुमार सिंह, प्रशांत गिरी अमित कुमार, जूनियर इंजीनियर रविंद्र सिंह, आदि को निलंबित करते हुए सभी को लखनऊ से दूर संबद्ध किया गया है।