1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. हिंदी सिनेमा का सबसे पसंदीदा हार्टब्रेक गाना’तड़प-तड़प के’ फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए नहीं था बना, इसे सुन बेकरार हुए थे संजय लीला भंसाली

हिंदी सिनेमा का सबसे पसंदीदा हार्टब्रेक गाना’तड़प-तड़प के’ फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए नहीं था बना, इसे सुन बेकरार हुए थे संजय लीला भंसाली

1999 में रिलीज सलमान खान (Salman Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) का गाना 'तड़प-तड़प के' (Tadap-Tadap Ke) बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन गानों में से एक है। हाल ही में संगीतकार इस्माइल दरबार (Music Composer Ismail Darbar) ने खुलासा किया है कि यह गाना मूल रूप से फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) के नहीं बनाया था।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। 1999 में रिलीज सलमान खान (Salman Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam) का गाना ‘तड़प-तड़प के’ (Tadap-Tadap Ke) बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन गानों में से एक है। हाल ही में संगीतकार इस्माइल दरबार (Music Composer Ismail Darbar) ने खुलासा किया है कि यह गाना मूल रूप से फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam) के नहीं बनाया था। उन्होंने बताया कि इसे पहले एक दूसरी फिल्म के लिए बनाया था। हालांकि यह पहले ही 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बन गया।

पढ़ें :- "सलमान खान डर गया?" आधी रात की पोस्ट ने मचाया बवाल, आखिर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने किसे दिया जवाब?

संजय लीला भंसाली ने गाने के लेकर क्या कहा?

इंडियन आइडल में प्रतियोगी मनराज वीर के प्रदर्शन ने इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) को गाने के पीछे के सफर की याद दिला दी। इस गाने के फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam)  में आने से पहले के दौर को याद करते हुए इस्माइल दरबार (Ismail Darbar)  ने कहा, कि ये उस वक्त की बात कर रहा हूं, जब मुझे ‘हम दिल दे चुके सनम’ नहीं मिली थी। ये किसी और बड़ी फिल्म के लिए मैं बना रहा था क्योंकि जिंदगी तड़प-तड़प वाली बन गई थी। कुछ समय के बाद संजय भंसाली (Sanjay Bhansali) ने बुलाया। फिल्म की फुटेज दिखाई। उसके बाद जब उनको ये गाना सुनाया, तब उन्होंने मुझसे कहा था, ‘अब मुझे पता चल गया कि मुझे कहां अपनी फिल्म में इंटरवल करना है और कहां इसे खत्म करना है। आज मैंने अपनी फिल्म पूरी की।’

पढ़ें :- CJP Protest: सलमान खान ने छात्रों से की घर लौटने की अपील, जानिए सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

रोने लगीं केके की पत्नी

संगीतकार ने सिंगर केके के साथ इस गाने को बनाने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पहले केके ने इस गाने को गाने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि यह उनकी शैली का गाना नहीं है। इसके बाद इस्माइल ने उन्हें मनाया। जब गाना बनकर तैयार हुआ तो केके की पत्नी ने इसे सुना और वह रोने लगीं।

कब रिलीज हुआ गाना?

आपको बता दें कि 1999 में रिलीज हुआ, ‘तड़प-तड़प के’ (Tadap-Tadap Ke)  हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा हार्टब्रेक गानों में से एक है। यह ट्रैक मुख्य रूप से सलमान खान (Salman Khan) के किरदार समीर पर फिल्माया गया था, जिसमें ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की नंदिनी की झलकियां थीं।

पढ़ें :- Video-शाहरुख खान के हमशक्ल को देख हंसी नहीं रोक पाए सलमान खान, फैंस , बोले-असली टाइगर और नकली पठान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...