1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “पालिका अध्यक्ष ने बांटे कूड़ेदान, व्यवसायियों से पॉलिथीन छोड़ने की अपील”

“पालिका अध्यक्ष ने बांटे कूड़ेदान, व्यवसायियों से पॉलिथीन छोड़ने की अपील”

“पालिका अध्यक्ष ने बांटे कूड़ेदान, व्यवसायियों से पॉलिथीन छोड़ने की अपील”

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे कार्यक्रम में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के रेहड़ी–पटरी व्यवसायियों को कूड़ेदान वितरित किए। इस दौरान उन्होंने व्यवसायियों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने और केवल तय मानक के थैले में ही सामान देने की अपील की।

पढ़ें :- राजनैतिक राम भक्त न होते तो मंदिर से चढ़ावा चोरी न होता, 'सिर्फ BJP, VHP और RSS की है सारी जवाबदेही' : प्रियंका चतुर्वेदी

पालिका अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “आपके दुकानों से निकलने वाला कचरा सीधे कूड़ेदान में ही डाला जाए। साथ ही ग्राहकों और नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ें ताकि नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।”

कार्यक्रम में लिपिक दीपू प्रजापति, रवि त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, अमित कन्नौजिया, कमलेश पासवान, मनोज वरुण, मजीद, संजय समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- नौतनवा में रेलवे अंडरपास के पास अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...