1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. UPSC की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की खबरें बहुत हैरान करने वाली, इस चयन प्रक्रिया में हुई एक भी गड़बड़ी बड़े सवाल खड़े करती है: प्रियंका गांधी

UPSC की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की खबरें बहुत हैरान करने वाली, इस चयन प्रक्रिया में हुई एक भी गड़बड़ी बड़े सवाल खड़े करती है: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, UPSC देश की सबसे नामी परीक्षा है और उससे निकले लोग शासन व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ होते हैं। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा और हमारे रोजमर्रा के शासन-प्रशासन का कामकाज इस संस्था की पेशेवर प्रणाली से जुड़ा है। मैंने खुद देखा है कि इस परीक्षा के लिए युवा कितनी मेहनत, आंखों में ढेर सारे सपने लिए और दिल में लगन के साथ तैयारियां करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल समाप्त होने के पांच साल पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। इन सबके बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, UPSC प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रामाणिक बनाने के लिए बदलावों की सख्त जरूरत है, क्या इस पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।

पढ़ें :- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद बड़ी कार्रवाई, नामज़द सभी आठ आरोपी गिरफ़्तार

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, UPSC देश की सबसे नामी परीक्षा है और उससे निकले लोग शासन व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ होते हैं। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा और हमारे रोजमर्रा के शासन-प्रशासन का कामकाज इस संस्था की पेशेवर प्रणाली से जुड़ा है। मैंने खुद देखा है कि इस परीक्षा के लिए युवा कितनी मेहनत, आंखों में ढेर सारे सपने लिए और दिल में लगन के साथ तैयारियां करते हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि, UPSC की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की खबरें बहुत हैरान करने वाली हैं। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया में हुई एक भी गड़बड़ी बड़े सवाल खड़े करती है और लाखों युवाओं के सपनों और उनके विश्वास पर चोट करती है। जरूरी है कि इन सवालों का जवाब जनता और UPSC की तैयारी करने वाले युवाओं को मिले-क्या इसके लिए UPSC के उच्च पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों से आए लोग जिम्मेदार हैं? यदि हां तो उन पर कार्रवाई कब?

जिस सिस्टम में एक-एक नंबर के चलते उच्च स्तर का कम्पटीशन होता है, उसमें क्या केवल सतही तौर पर जांच करके पल्ला झाड़ना उचित है? नकली सर्टिफिकेट का सिस्टम SC, ST, OBC, विकलांग व EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलने वाले मौके पर चोट करता है। क्या सर्टिफिकेट जांचने की कोई ठोस संस्थागत प्रणाली विकसित नहीं की जा सकती?

इसके साथ ही आगे लिखा कि, UPSC प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रामाणिक बनाने के लिए बदलावों की सख्त जरूरत है, क्या इस पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। UPSC से जुड़े सवाल इस देश के शासन-प्रशासन के प्रति भरोसे और हमारे करोड़ों युवाओं के सपनों से जुड़े सवाल हैं। इस पर सरकार से जवाब आना जरूरी है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : आप सांसद संजय सिंह ने पूछा- चढ़ावे में चोरी करने वाले मोदी के क़रीबी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव कब जेल जायेंगे?

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...