HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का नये साल पर बदल जाएगा पता, नोट कर लें नया एड्रेस, जानें किस भवन में होने जा रही ​है शिफ्ट

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का नये साल पर बदल जाएगा पता, नोट कर लें नया एड्रेस, जानें किस भवन में होने जा रही ​है शिफ्ट

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का नए साल पता बदलने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनवरी के दूसरे सप्ताह में अपने नए हेडक्वॉर्टर में शिफ्ट होने जा रही है। कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन (Indira Bhawan( रखा गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दी है। आपको बता दें कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का दफ्तर नई दिल्ली के 24, अकबर रोड पर स्थित है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का नए साल पता बदलने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनवरी के दूसरे सप्ताह में अपने नए हेडक्वॉर्टर में शिफ्ट होने जा रही है। कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन (Indira Bhawan( रखा गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दी है। आपको बता दें कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का दफ्तर नई दिल्ली के 24, अकबर रोड पर स्थित है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

कांग्रेस का नया छह मंजिला आलीशान कार्यालय 9, कोटला रोड पर स्थित है। कांग्रेस कार्यालय वर्तमान में 24 अकबर रोड पर स्थित है, जो पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस के उत्थान और पतन का गवाह रहा है। कांग्रेस को जनवरी 1978 में 24 अकबर रोड पर अपना नया कार्यालय मिला था। 24 अकबर रोड 10 जनपथ से जुड़ा है, जो कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आवास है। यह लुटियंस दिल्ली में एक टाइप VII बंगला है।

कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय छह मंजिला है। यह दीन दयाल उपाध्याय रोड (Deen Dayal Upadhyay Road) स्थित है, जहां भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) भी है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने इसका मुख्य द्वारा कोटला रोड पर रखा है। इस नई बिल्डांग में कांग्रेस की सभी इकाई शिफ्ट हो जाएगी। फिलहा, 26 अकबर रोड पर कांग्रेस का सेवा दल, 5 रायसीना रोड पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) का कार्यालय है। इन सभी को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

शहरी एवं आवासीय विकास मंत्रालय (Ministry of Urban and Housing Development) ने कांग्रेस को 24 और 26 अकबर रोड समेत लुटियन्स जोन में स्थित तीन कार्यालयों को खाली करने का नोटिस दिया था। जनवरी 2015 में कांग्रेस के इन कार्यालयों का आवंटन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने नए मुख्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...