1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जेडीयू की बैठक खत्म, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर टिकी सभी की नजर, ललन सिंह को लेकर क्यों चल रही हैं इतनी अटकलें?

जेडीयू की बैठक खत्म, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर टिकी सभी की नजर, ललन सिंह को लेकर क्यों चल रही हैं इतनी अटकलें?

सीएम नीतीश कुमार का भी बयान सामने आया था। उन्होंने अपनी पार्टी में उथल-पुथल की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि दिल्ली में जदयू का दो दिवसीय सम्मेलन एक सामान्य और वार्षिक आयोजन है जिसमें कुछ भी असाधारण नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि वो अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। हालांकि, आज उन्होंने मीडिया के सामने आकर बयान दिया और कहा था कि जेडीयू एक है और रहेगी। वहीं, दिल्ली में हो रही पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को खत्म हो गयी।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

दिल्ली जेडीयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि ललन सिंह अध्यक्ष हैं, पहले भी थे और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक होगी। इसमें पार्टी कई नीतिगत मामलों पर चर्चा करेगी। वहीं, अब शुक्रवार को होने वाली बैठक पर सभी की नजर बनी हुई है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार का भी बयान सामने आया था।

उन्होंने अपनी पार्टी में उथल-पुथल की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि दिल्ली में जदयू का दो दिवसीय सम्मेलन एक सामान्य और वार्षिक आयोजन है जिसमें कुछ भी असाधारण नहीं है। वहीं, पार्टी की कार्यकारिणी बैठक पर JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, कल 11:30 बजे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। 3:30 बजे राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। उसमें जो प्रस्ताव आएंगे उस पर चर्चा होगी। सूत्रों की माने तो सीएम नीतीश कुमार कई चौंकाने वाले फैसले भी ले सकते हैं।

बता दें कि, बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है कि ललन सिंह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, ललन सिंह ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा जितना चाहे जोर लगा ले लेकिन जदयू एक ही है और एक ही रहेगा।

जेडीयू में टूट की खबर बेकार की बात: तेजस्वी यादव
जेडीयू में फूट की खबर के बीच तेजस्वी यादव का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, उन्होने कहा कि जदयू में टूट की खबर बेकार की बातें हैं। कितनी बार सफाई दी जा चुकी है। खुद नीतीश के मंत्री विजय चौधरी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे की बात को बेबुनियाद बता चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों को नहीं मानना है, तो न माने। और दो दिन की खुशी न्यूज चलाने का क्या मतलब है।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
बता दें कि, जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को होगी। कहा जा रहा है कि, इस बैठक में कई बड़े फैसले किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि, आगामी लोकसभा चुनाव, बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण और अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बात रखने वाले हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...